Latest Updates

Saturday, June 9, 2018

Call Lock in Android Mobile

आजकल के टेक्निकल युग में Smartphone का इस्तेमाल कौन नहीं करता है , चाहे इंटरनेट चलना हो या कॉल करना हो। बस यू समझ लीजिये की आजकल बिना Smartphone के दुनिया चलना नामुमकिन सा हो गया है? अगर किसी व्यक्ति को 2 घंटे बिना Smartphone के रहने को बोल दिया जाये, तो लगता है उसे कितना बड़ा कष्ट दे दिया गया है (काले पानी की सजा जैसा लगने लगता है उसे )

प्रतिदिन हमारे Smartphone पे अनेकों कॉल आते है , परेशानी ये नहीं है।परेशानी ये है की इनमे कई सारे ऐसे कॉल्स भी होते है , जिन्हे हम नहीं चाहते है की हमारे अलावा कोई दूसरा व्यक्ति या परिवार का कोई भी सदस्य उस कॉल को उठाये। 

तब आपके दिमाग में ये बात आती है , की काश कोई ऐसा फीचर हमारे Smartphone में होता ,जिससे हम अपने इनकमिंग कॉल्स को लॉक कर देते? हमारे अलावा उन कॉल्स को कोई नहीं उठा पता ?

तो चलिए दोस्तों ज्यादा सोचने और परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योकि आज हम लाये है आपके लिए ऐसा ही कुछ ट्रिक जिससे आप बहुत ही आसानी से आपने Smartphone पे आने वाले प्राइवेट कॉल्स को लॉक कर पाएंगे ? 

Step 1. सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पे जाना और सर्च बॉक्स में सर्च करना है couchgram , और इस एप्प को डाउनलोड कर लेना है। 





 Couchgram के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स -

इनकमिंग कॉल्स को आप लॉक कर सकते है। 

▶ कॉलर आईडी छुपाएं / कॉलर आईडी का नाम बदलें
आप इनकमिंग कॉल स्क्रीन पर कॉलर का नाम या नंबर बदल या छुपा सकते हैं
▶ ऐप लॉक
▶ कॉल Log को आटोमेटिक डिलीट कर सकते है। 
▶ गोपनीयता स्क्रीन फ़िल्टर
दूसरों को अपनी स्क्रीन देखने से बचाने के लिए गोपनीयता स्क्रीन फ़िल्टर का उपयोग करें

Step 2. अब couchgram एप्लीकेशन को ओपन कीजिये  और इनकमिंग कॉल लॉक फीचर को ऑन कीजिये। 



Step 3. अब  couchgram  एप्लीकेशन आपको Notification Access ऑन को कहेगा उसे ऑन कर दीजिये। 






Step 4. अब आपके सामने पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन आएगा पासवर्ड सेट कर दीजिये। 



अब आप आपने इनकमिंग कॉल्स को लॉक होते हुए देख सकते है। 

इस एप्लीकेशन के और भी फीचर्स( कॉलर आईडी छुपाएं / कॉलर आईडी का नाम बदलें, ऐप लॉक,कॉल Log को आटोमेटिक डिलीट कर सकते है, गोपनीयता स्क्रीन फ़िल्टर) का उपयोग इसी तरह से कर सकते है। 

धन्यवाद!




No comments:

Post a Comment

Adbox